You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से रुकी हुई व्यापार वार्ता एक बार फिर पटरी पर लौटने के संकेत हैं। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच 13 जनवरी की रात फोन पर हुई बातचीत में इस पर सहमति बनी है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने व्यापार, महत्वपूर्ण खनिज, परमाणु सहयोग, रक्षा और ऊर्जा जैसे मुद्दों पर चर्चा की। अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने भी इसकी जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार, दोनों मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में कारोबारी समझौते का मुद्दा काफी अहम रहा।
2.
अब विश्व बैंक ने भी इस बात को माना है कि ट्रंप टैरिफ के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था न सिर्फ मजबूत बनी हुई बल्कि मजबूत मांग और कर सुधारों की वजह से अर्थव्यस्था की रफ्तार बढ़ रही है। इन कारकों के आधार पर विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ा कर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। यह उसके जून के अनुमान से 0.9 प्रतिशत अधिक है। हालांकि वैश्विक संस्था ने 2026-27 में भारत की ग्रोथ रेट सुस्त होने की बात कही है और समान अवधि के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट 6.5 रहने का अनुमान जताया है।
3.
दुनिया की प्राचीन पर्वतमालाओं में शामिल अरावली रेंज की पहाड़ियों की नई परिभाषा पर उठे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने उसके संरक्षण को लेकर फिर से अपनी प्रतिबद्धता जताई है और कहा है कि वह इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों में अरावली रेंज की हजारों हेक्टेयर भूमि को हरा-भरा बनाया गया है। साथ ही अरावली ग्रीन वाल प्रोजेक्ट के तहत अरावली रेंज की दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व गुजरात में फैली 27 लाख हेक्टेयर खराब भूमि पर हरियाली लगाने का अभियान शुरू किया गया है। इसमें सभी राज्य व जिले अपने-अपने स्तर पर काम रहे हैं।
4.
भारत और ओमान के बीच समुद्री रिश्तों को नई दिशा देने वाला पल सामने आया है। इसके तहत भारतीय नौसेना के स्वदेशी स्वदेशी रूप से निर्मित पारंपरिक शैली के पोत आइएनएसवी कौडिन्य ने गुजरात के पोरबंदर से ओमान के मस्कट तक 18 दिनों की साहसिक और ऐतिहासिक यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। यह पोत 29 दिसंबर, 2025 को गुजरात के पोरबंदर से रवाना हुआ था।
5.
सरकार ने बुधवार को बताया कि कुछ महीनों में ही 40 लाख से अधिक फास्टैग वार्षिक पास बेचे गए हैं, जिसमें कार यूजर्स की संख्या लगभग 20 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 15 अगस्त, 2025 को लांच किए गए इस सालाना पास के लिए यूजर्स को 3,000 रुपये का भुगतान करना होता है, जिसके बदले में उन्हें 200 टोल यात्राएं या एक वर्ष की यात्रा का लाभ मिलता है। मंत्रालय ने बताया कि 98 प्रतिशत वाहन अब फास्टैग का उपयोग कर रहे हैं। नकद संग्रह में 25 प्रतिशत की कमी आई है, जिससे भीड़भाड़ कम हुई है और पारदर्शिता बढ़ी है।
6.
चीन के साथ द्विपक्षीय मसलों पर वार्ता के लिए बुधवार को विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप मंत्री सुन हैयान से वार्ता की। एक दलीय शासन व्यवस्था वाले चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों का सरकार में सीधा दखल है।
7.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आइपैक के खिलाफ मनी लांड्रिंग की जांच में बाधा डालने और जब्त दस्तावेजों को जबरन ले जाने के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की मांग की है, जो नजीर बने और भविष्य में किसी भी राजनीति दल से जुड़ा कोई भी नेता सार्वजनिक रूप से कानून को अपने हाथ में लेने की हिम्मत नहीं करे। इसके साथ ही ईडी ने सुप्रीम कोर्ट से छापा मारने गए अधिकारियों के साथ-साथ घोटाले के पीड़ित बंगाल की आम जनता के मूल अधिकारों की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। माना जा रहा है कि ईडी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर गुरुवार को सुनवाई के मेंशन करेगी।
8.
केंद्र सरकार ने बुधवार को वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल को एनआइए व शत्रुजीत सिंह कपूर को आइटीबीपी का महानिदेशक नियुक्त किया है। इसके साथ ही वर्तमान आइटीबीपी के महानिदेशक प्रवीण कुमार को बीएसएफ का नया महानिदेशक बनाया गया है।
9.
काशी तमिल संगमम के आयोजन के लिए काशी सबसे उपयुक्त स्थान है। यह वही काशी है, जो अनादि काल से हमारी सभ्यता की धुरी बनी हुई है। तमिलनाडु की तेनकासी को दक्षिण की काशी या दक्षिण काशी कहा जाता है। पूज्य कुमारगुरु परार स्वामी जी ने अपनी विद्वता और अध्यात्म परंपरा से काशी और तमिलनाडु के बीच सशक्त और स्थायी संबंध स्थापित किया था।
10.
दिसंबर 2025 के अंत में ईरान में शुरू हुए व्यापक विरोध-प्रदर्शनों ने इस इस्लामिक गणराज्य के समक्ष हाल के वर्षों की सबसे गंभीर आंतरिक चुनौती खड़ी कर दी है। महंगाई, मुद्रा अवमूल्यन और आर्थिक कुप्रबंधन के खिलाफ शुरू हुआ यह जनाक्रोश जल्द ही एक राजनीतिक संकट में बदल गया, जिसमें प्रदर्शनकारी खुलकर सत्ता परिवर्तन की मांग करने लगे। ईरान का आर्थिक संकट कोई नया घटनाक्रम नहीं है। वर्षों से ढांचागत कमजोरियों, भ्रष्टाचार, अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों और नीतिगत गलतियों ने उसकी अर्थव्यवस्था को कमजोर किया है।
11.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ समय से निरंतर यह धमकी दे रहे हैं कि वह ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाएंगे। हालांकि ग्रीनलैंड ने अमेरिका में शामिल होने से स्पष्ट रूप से इन्कार कर दिया है। ग्रीनलैंड की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया कि वह आर्कटिक क्षेत्र डेनमार्क के साथ संघ में रहना पसंद करेगा। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ग्रीनलैंड पर नियंत्रण के लिए सैन्य विकल्पों पर भी विचार करते दिख रहे हैं, जिससे यूरोप समेत समूचे विश्व में हलचल मच गई है
12.
चीन के सीमा शुल्क विभाग की ओर से बुधवार को जारी वार्षिक व्यापार डाटा के अनुसार, जनवरी दिसंबर 2025 के दौरान भारत का चीन को निर्यात 9.7 प्रतिशत बढ़कर 19.75 अरब डालर रहा है। इससे पता चलता है कि चीन को निर्यात बढ़ाने के भारतीय प्रयासों को सफलता मिल रही है। हालांकि, इस दौरान चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा बढ़कर रिकार्ड 116.12 अरब डालर पर पहुंच गया है।
13.
चालू वित्त वर्ष 2025-26 में वस्तु व सेवा को मिलाकर भारत का कुल निर्यात 850 अरब डालर से अधिक रहने का अनुमान है। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में हो रही देरी से भारतीय निर्यात प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, इस कमी की भरपाई के लिए सरकार यूरोपीय यूनियन समेत कई अन्य देशों से मुक्त व्यापार समझौता कर रही हैं। पिछले साल ब्रिटेन, ओमान, न्यूजीलैंड जैसे देशों के साथ व्यापार समझौते किए गए हैं।
14.
वैश्विक कंसल्टेंसी फर्म डेलाइट इंडिया ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत की विकास दर 7.5-7.8 प्रतिशत के बीच रह सकती है। इसमें त्योहारी मांग और मजबूत सेवा गतिविधियों का प्रमुख योगदान रहेगा। हालांकि, उच्च आधार और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण अगले वित्त वर्ष यानी 2026-27 के दौरान विकास दर घटकर 6.6-6.9 प्रतिशत तक रह सकती है।
15.
ईरान में चले रहे विरोध प्रदर्शन के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार ईरान में सैन्य कार्रवाई की धमकी दे चुके हैं। ताजा धमकी में उन्होंने कहा है कि अगर ईरान विरोध प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार किए गए किसी व्यक्ति को फांसी देता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ट्रंप के लिए ईरान पर हमला करना आसान नहीं होगा। आइये जानते हैं ऐसे कौन से फैक्टर हैं जो ट्रंप को ईरान पर हमले से रोक रहे हैं।
16.
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स ने वर्ष 2026 के लिए वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में पांच अंकों का सुधार हुआ है। अब 55 गंतव्यों के लिए वीजा मुक्त और वीजा आन अराइवल सुविधा उपलब्ध होगी इस इंडेक्स में भारत को 8वां स्थान मिला है, जो अल्जीरिया और नाइजर के साथ साझा किया गया है।
17.
नाटो के सहयोगी डेनमार्क की पीएम मेट्टे फ्रेडरिकसन ने यूरोपीय सहयोगियों के साथ एक बयान में कहा था कि अगर अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर कब्जा किया तो इसका सीधा अर्थ नाटो सैन्य गठबंधन का अंत होगा। खनिज संपदा से संपन्न यह द्वीप यहां के लोगों का है। डेनमार्क व ग्रीनलैंड के मामलों में निर्णय लेने का अधिकार केवल यहां के लोगों के पास है।
18.
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन 75 देशों के नागरिकों के लिए सभी वीजा प्रक्रिया स्थगित करने जा रहा है। सोमालिया, रूस, ईरान, अफगानिस्तान, ब्राजील, नाइजीरिया व थाईलैंड प्रभावित देशों में शामिल हैं। यह रोक 21 जनवरी से शुरू होगी और विदेश विभाग द्वारा वीजा प्रक्रिया का पुनर्मूल्यांकन पूरा होने तक प्रभावी रहेगी।
19.
अमेरिका के विभिन्न राज्यों में संघीय अदालतों ने कुछ भारतीय नागरिकों से संबंधित मामलों में आव्रजन अधिकारियों के खिलाफ फैसला सुनाया है और उनकी हिरासत को गलत ठहराया है। इन मामलों में पाया गया कि इमिग्रेशन एंड कस्टम इनफोर्समेंट (आइसीई) ने उन्हें बिना बांड सुनवाई या संघीय कानून के तहत आवश्यक प्रक्रिया के बिना अवैध रूप से हिरासत में लिया।
20.
साल 2025 पिछले 176 वर्षों में दुनिया का तीसरा सबसे गर्म वर्ष रहा। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्लयूएमओ) ने पुष्टि की है कि धरती ने अब तक का सबसे लंबा दौर 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक औसत तापमान के साथ पूरा किया है।

NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
