You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
तनाव को दूर कर द्विपक्षीय संबंधों को दोबारा मजबूत करने के संकेत देते हुए दिल्ली में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका मंगलवार को व्यापार वार्ता से जुड़े मामलों पर फिर से बात करेंगे, जिस पर पिछले साल मार्च से दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। उन्होंने महत्त्वपूर्ण खनिजों और कृत्रिम मेधा (एआइ) पर अमेरिका के नेतृत्व वाले रणनीतिक गठबंधन 'पैक्स सिलिका' में भारत के शामिल होने की भी घोषणा की।
2.
खुदरा महंगाई दर दिसंबर में बढ़ कर तीन माह के उच्च स्तर पर पहुंच गई। सब्जी, अंडा और दाल समेत रसोई की खाने-पीने की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण बीते महीने दिसंबर में खुदरा महंगाई बढ़कर तीन महीने के उच्च स्तर 1.33 फीसद पर पहुंच गई। नवंबर में महंगाई 0.71 फीसद थी। इससे पहले पिछला उच्च स्तर सितंबर में 1.44 फीसद दर्ज किया गया था।
3.
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान सोमवार को भारत और जर्मनी ने रक्षा, वीजा मुक्त आवागमन, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, ऊर्जा व मानव संसाधन सहित कई क्षेत्रों में 19 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह और जर्मन चांसलर मर्ज इस बात पर एकमत हैं कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है, दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ हैं। अहमदाबाद पहुंचे। यह जर्मन चांसलर के रूप में मर्ज की पहली एशिया यात्रा है।
4.
एक विदेशी पृथ्वी अवलोकन उपग्रह समेत 16 उपग्रहों को लेकर अंतरिक्ष के लिए रवाना होने वाले इसरो के पीएसएलवी-सी62 राकेट को' गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा।' इससे यह राकेट उड़ान पथ से भटक गया और उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने में विफल रहा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
5.
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने अपनी ताजा सर्वेक्षण रपट में कहा है कि दुनिया भर के युवाओं के लिए अमीर और गरीब के बीच बढ़ती असमानता सबसे बड़ी आर्थिक चिंता बनकर उभरी है | इससे पहले आक्सफैम की पिछले वर्ष की आई रपट, विश्व असमानता रपट 2026 और वैश्विक संपत्ति रपट 2025 में भी भारत समेत दुनिया में अमीर व गरीब के बीच बढ़ रही आर्थिक असमानता पर चिंता जताई गई है। डब्ल्यूईएफ की तरफ से सोमवार को जारी रिपोर्ट 'यूथ पल्स 2026: बदलती दुनिया के लिए अगली पीढ़ी की सोच' में 48.2 प्रतिशत युवाओं ने अमीर एवं गरीब के बीच बढ़ती असमानता को भविष्य को प्रभावित करने वाला सबसे बड़ा आर्थिक रुझान बताया।
6.
दुनिया को यह बात समझनी होगी कि अंतरिक्ष में बढ़ते मलबे से निपटने का स्थायी समाधान बचाव नहीं, बल्कि सफाई है। मगर यही वह बिंदु है, जहां वैश्विक राजनीति और राष्ट्रीय हित आड़े आ जाते हैं। किसका मलबा हटाया जाए? कौन खर्च उठाए? ये सवाल तकनीक से ज्यादा राजनीतिक हैं। जब तक अंतरिक्ष को साझा विरासत मान कर जिम्मेदारी तय नहीं की जाती, तब तक यह पहल सीमित प्रयोगों तक ही सीमित रहेगी। भारत जल्द ही गगनयान मिशन की ओर बढ़ रहा है। इसका अर्थ है कि अंतरिक्ष मलबा अब भारत के लिए भी सैद्धांतिक नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष मानवीय जोखिम बन चुका है।
7.
ग्रीनलैंड में ऐसे कानून हैं जो प्राकृतिक संसाधनों के दोहन को प्रतिबंधित करते हैं। बड़े पैमाने पर खनन गतिविधियों से बर्फ से ढके द्वीप के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को खतरा हो सकता है और बर्फ की चादरों के पिघलने की गति तेज हो सकती है, जो वैश्विक तापमान वृद्धि के कारण पहले से ही हो रहा है। इसलिए, 2021 में, ग्रीनलैंड ने जलवायु परिवर्तन को मुख्य कारण बताते हुए, नए अपतटीय तेल और गैस खोज पर प्रतिबंध लगा दिया।
8.
हाल ही में साइंस एडवांसेज नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में यह समझने का प्रयास किया गया कि सूखा किस प्रकार से मानव-वन्यजीव संघर्ष पर असर डालता है और किन प्रजातियों पर इसका प्रभाव सबसे अधिक होता है। यह शोध कैलिफोर्निया के 'वाइल्डलाइफ इंसीडेंट रिपोर्टिंग' (डब्ल्यू आइआर) डेटाबेस पर आधारित था, जिसमें साल 2017 से 2023 के बीच दर्ज लगभग 31,904 सामग्रियां शामिल थीं।
9.
ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के तेजी से और व्यापक रूप से सत्ता विरोधी स्वरूप में बदलने को देखते हुए, यह सवाल हमेशा प्रासंगिक रहा है कि क्या वे ईरानी राजनीतिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इस बात के बहुत कम प्रमाण हैं कि ईरानी लोग सार्वजनिक प्रशासन के लिए जिम्मेदार राज्य की नौकरशाही संस्थाओं को पलटने के लिए तैयार हैं। ईरान के सामने कई कमजोरियां हैं। भू-राजनीतिक रूप से, सीरिया में अपने एक सहयोगी देश (बशर अल असद शासन) के पतन, लेबनान में अपने प्रमुख गैर-सहयोगी देश (हिज्बुल्लाह) के विघटन और ट्रंप प्रशासन द्वारा समर्थित इजराइल के बढ़ते प्रभुत्व के कारण, यह संभवतः 1979 के बाद से अपने सबसे कमजोर दौर में है।
10.
इस अत्याधुनिक तकनीक को 'सेलुलर वीकल-टू-एवरीथिंग (सी-वी2एक्स)' नाम दिया गया है। इस तकनीक के जरिए चलती गाड़ियों द्वारा दूसरी गाड़ियों को भी आसानी से संदेश भेजे जा सकते हैं जिससे संभावित सड़क हादसों और यातायात जाम को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि मान लीजिए कि आप कार चला रहे हैं, तो यह तकनीक खराब सड़क, रास्ते पर आगे हुई दुर्घटनाओं और यातायात जाम के बारे में आपकी कार को तुरंत संदेश भेज देगी ताकि आप वक्त रहते सचेत हो जाएं।
11.
चीन ने भारत की आपत्तियों के बीच सोमवार को शक्सगाम घाटी पर अपने क्षेत्रीय दावों को दोहराया और कहा कि इस इलाके में उसकी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं बिल्कुल उचित हैं। भारत ने पिछले शुक्रवार को शक्सगाम घाटी में चीन की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आलोचना करते हुए कहा था कि यह भारतीय क्षेत्र है और उसके पास अपने हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का अधिकार है। पाकिस्तान ने 1963 में अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र में से शक्सगाम घाटी के 5,180 वर्ग किलोमीटर हिस्से को चीन को सौंप दिया था।
12.
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला, हैदराबाद द्वारा महाराष्ट्र के अहिल्या नगर स्थित केके रेंज में उच्चतम आक्रमण क्षमता वाली तीसरी पीढ़ी की 'फायर एंड फारगेट' मानव-चालित टैंकरोधी गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का 11 जनवरी को सफल उड़ान परीक्षण किया गया। स्वदेशी रूप से विकसित इस एमपीएटीजीएम में इमेजिंग इंफ्रारेड (आइआइआर) होमिंग सीकर, आल इलेक्ट्रिक कंट्रोल एक्चुएशन सिस्टम, आयुद्य नियंत्रण प्रणाली, टैंडम वारहेड, प्रणोदन प्रणाली और उच्च प्रदर्शन लक्ष्यीकरण प्रणाली जैसी अत्याधुनिक स्वदेशी प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।
13.
नासा की प्रस्तावित 'हैबिटेबल वर्ल्डर्ड्स आब्जर्वेटरी' पृथ्वी जैसे लगभग 25 ग्रहों का अध्ययन करेगी और उनके वायुमंडल में आक्सीजन जैसे जीवन-संबंधी संकेतों की तलाश करेगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले वर्षों में यह पता लगाने की दिशा में बड़ी प्रगति हो सकती है कि क्या ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा भी कहीं जीवन मौजूद है।

NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
