You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
सरकार ने आने वाले वर्षों में करीब एक करोड़ युवाओं को कंटेंट क्रिएशन इकोनमी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत में पहली बार आयोजित वेव्स सम्मेलन को कामयाब बताते हुए कहा कि इसकी वजह से पहले ही साल में भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स को विदेश से 5000 करोड़ का कारोबार मिला है। डीडी न्यूज पर नए प्लेटफार्म 'क्रिएटर कार्नर' को लांच करते हुए वैष्णव ने कहा कि क्रिएटर इकोनमी को बढ़ावा देने के लिए ही प्रसार भारती ने कंटेंट क्रिएटर्स को अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर सप्ताह में पांच दिन 30 मिनट का प्राइम टाइम स्लाट देने का कार्यक्रम शुरू किया है।
2.
वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत का व्यापार समझौता नियमों पर आधारित फ्रेमवर्क के तहत होगा। इस समझौते में किसान और एमएसएमई के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी। दो दर्जन से अधिक देशों वाले संगठन ईयू के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत के लिए गोयल इन दिनों ब्रसेल्स के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने शुक्रवार को इस संबंध में बातचीत की।
3.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित होने वाले विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने की संभावना है। इसका विषय 'संवाद की भावना' होगा।
4.
गुलाम जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी में चीन की तरफ से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) बनाने के लिए बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य करने पर भारत ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। विदेश मंत्रालय ने शक्सगाम घाटी को भारतीय क्षेत्र करार देते हुए चीन और पाकिस्तान के बीच 1963 के तथाकथित सीमा समझौते को पूरी तरह अवैध और अमान्य करार दिया है। साथ ही, सीपीईसी को भी भारतीय क्षेत्र से गुजरने के कारण अवैध बताया है। भारत ने इस बात का दोहराया है कि पूरा जम्मू व कश्मीर का इलाका उसका अभिन्न हिस्सा है।
5.
प्रधानमंत्री की फ्लैगशिप स्कीम प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना (पीएमएमवीवाई) को और अधिक सुगम, पारदर्शी और योजना का लाभवास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कई कदम उठाए हैं। वास्तविक लाभार्थियों को ही सहायता राशि मिले इसके लिए फेस रिकग्नाइजेशन सिस्टम यानी चेहरे से पहचान की व्यवस्था लागू की गई है।
6.
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हाइपरसोनिक मिसाइलों के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) ने नौ जनवरी को अपने अत्याधुनिक स्क्रैमजेट कनेक्ट पाइप टिस्ट (एससीपीटी) सुविधा केंद्र में सक्रिय रूप से ठंडा किए गए स्क्रैमजेट फुल स्केल कंबस्टर का व्यापक दीर्घकालिक जमीनी परीक्षण सफलतापूर्वक किया।
7.
स्कूली शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए शुरू किए गए समग्र शिक्षा अभियान के जल्द ही एक नए चरण की शुरुआत होगी। इसमें 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्यों को पूरा करने सहित स्कूलों के संचालन की व्यवस्था को लेकर भी बड़े बदलाव की तैयारी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसे लेकर एक खाका पेश किया और राज्यों से सुझाव भी मांगे। नई व्यवस्था के तहत स्कूलों के संचालन का पूरा जिम्मा समाज के पास होगा, जबकि सरकार सिर्फ वेतन और व्यवस्था देगी।
8.
प्रवाल भित्तियां (कोरल रीफ) पृथ्वी के समुद्री जैवविविधता तंत्र के सबसे नाजुक, किंतु अत्यंत आवश्यक घटकों में शामिल हैं। महासागर की सतह के एक प्रतिशत से भी कम क्षेत्र में फैली ये जैविक संरचनाएं समुद्री जीवन की लगभग एक चौथाई प्रजातियों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आश्रय देती हैं। किंतु द कन्वर्सेशन में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, यदि महासागरों का तापमान मौजूदा गति से बढ़ता रहा तो 2026 तक विश्व की अनेक प्रवाल भित्तियां एक ऐसे टिपिंग प्वाइंट पर पहुंच सकती हैं, जहां से उनकी पुनर्प्राप्ति संभव नहीं रह जाएगी।
9.
बदलती वैश्विक भू-आर्थिक संरचना यह स्पष्ट कर रही है कि आने वाले दशक विचारधाराओं के साथ आर्थिक विकल्पों के होंगे। जो देश इस प्रकार के विकल्पों को समझने में सक्षम होगा और समय पर निर्णय लेगा, वही दिशा भी तय करेगा। भारत के पास पहली बार अवसर है कि वह केवल व्यवस्था का हिस्सा न बने, बल्कि उसके नियमों को आकार भी दे। यदि भारत ने इस क्षण को केवल आंकड़ों की उपलब्धि समझा तो यह क्षण भी गुजर जाएगा। लेकिन यदि इसे रणनीतिक अवसर माना गया, तो भारत आने वाली भू-आर्थिक विश्व में केवल स्थान ही नहीं पाएगा, बल्कि स्थान को तय भी करेगा
10.
उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंच अरावली केस का स्वतः संज्ञान लेकर उस निर्णय पर रोक लगाती है जिस कारण से थार रेगिस्तान को उत्तर में दिल्ली से पश्चिम में अहमदाबाद तक पहुंचने की आशंका पैदा हो सकती है। नए निर्देश के अनुसार, खनन पर पहले की तरह पाबंदी रहेगी। यह भी स्पष्ट किया गया कि अरावली की पहाड़ियों की नई परिभाषा की समीक्षा आवश्यक है। इसके लिए उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति गठित करने की बात है। इसमें पर्यावरण, पारिस्थितिक और संबंधित अन्य प्रभावों का आकलन शामिल है।
11.
चीन चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल से नवंबर के दौरान धीरे-धीरे भारत के लिए प्रमुख निर्यात गंतव्य के रूप में उभरा है। इस दौरान चीन को निर्यात 33 प्रतिशत बढ़कर 12.22 अरब डालर तक पहुंच गया है। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, ये आंकड़े द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में संरचनात्मक बदलाव का संकेत दे रहे हैं।
12.
मुंबई, ग्रेट्रः आरबीआइ ने शुक्रवार को बताया कि दो जनवरी को खत्म हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9.809 अरब डालर घटकर 686.801 अरब डालर रह गया। इससे पिछले सप्ताह, विदेशी मुद्रा भंडार 3.293 अरब डालर बढ़कर 696.61 अरब डालर हो गया था।
13.
डेनमार्क के अंतर्गत आने वाले स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड पर कब्जे की ट्रंप की मंशा को अब अमेरिका दूसरे रूप में समझाने की कोशिश कर रहा है। विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण को यूरोप की सुरक्षा के लिए लाभदायक बताया है। नाटो के महासचिव मार्क रूट से वार्ता में रूबियो ने कहा, ग्रीनलैंड रणनीतिक रूप से अहम है। इसके आसपास चीन व रूस गतिविधियां बढ़ा रहे हैं। अतः वहां पर अमेरिकी मौजूदगी जरूरी है।
14.
अमेरिका दशकों से ग्रीनलैंड को रणनीतिक तौर पर बेहद अहम मानता रहा है। ट्रंप ने 2019 में अपने पहले कार्यकाल में ग्रीनलैंड को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। हालांकि डेनमार्क के नेताओं ने उनके इस प्रस्ताव को यह कह कर खारिज कर दिया था कि आर्कटिक रीजन बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।
15.
सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को अलेप्पो में सरकारी बलों व कुर्द लड़ाकों के बीच युद्धविराम की घोषणा की। इसके चलते हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। बयान में कहा गया कि शेख मकसूद, अशरफीह व बानी जैद इलाकों में युद्धविराम सुबह तीन बजे से प्रभावी हो गया। सशस्त्र समूहों को क्षेत्र छोड़ने के लिए छह घंटे का समय दिया गया। जाने वाले लड़ाकों को निजी हल्के हथियार ले जाने की अनुमति होगी और उन्हें देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से तक सुरक्षा प्रदान की जाएगी, जो कुर्द नेतृत्व वाले सीरियाई बलों के नियंत्रण में है।
16.
रूस ने गुरुवार-शुक्रवार की रात यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। 242 ड्रोन, 13 बैलेस्टिक मिसाइल और 22 क्रूज मिसाइल से किए इस हमले में यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को बड़ा नुकसान हुआ है और राजधानी कीव में चार लोग मारे गए हैं। रूस ने इस हमले में ओरेश्निक हाइपरसोनिक मिसाइल का भी इस्तेमाल किया।
17.
देश में टायफाइड अब और घातक होता जा रहा है। इसका कारण * इसके लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया में एंटीबायोटिक दवाओं सेफालोस्पोरिन और एजिथ्रोमाइसिन प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाना है। एंटीबायोटिक दवाएं काम नहीं कर रहीं हैं और बड़ी संख्या में मरीजो को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा है। द लैसेट की हालिया रिपोर्ट के अनुसार 2023 में देश भर में टायफाइड से 7.3 लाख अस्पताल में भर्ती मामलों में से छह लाख मामले फ्लोरोक्विनोलोन-प्रतिरोध के कारण थे। यह बैक्टीरिया की वह क्षमता है जिससे वे एंटीबायोटिक दवाओं के प्रभाव को बेअसर कर देते हैं।
18.
दिन का प्राकृतिक प्रकाश मधुमेह (डायबिटीज) रोगियों के लिए कई तरह से फायदेमंद है। यह विटामिन डी उत्पादन, मेटाबालिज्म और सकैंडियन रिदम (शरीर की आंतरिक घड़ी) को बेहतर बनाता है, जिससे ब्लड शुगर के नियंत्रण में मदद मिलती है, इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है और फैट आक्सीडेशन (वसा जलना) बढ़ता है, जो समग्र शर्करा संतुलन और एनर्जी मेटाबालिज्म को सुधारता है, साथ ही मूड और प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करता है।

NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
