You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS
All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
(तीन नए आपराधिक कानून सोमवार से पूरे देश में लागू हो जाएँगे, जिससे भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आएँगे और औपनिवेशिक काल के कानूनों का अंत हो जाएगा। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ब्रिटिश काल के क्रमशः भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान लेंगे।)
2.
(चीन और पाकिस्तान से लगने वाली सीमाओं पर कार्य करने का व्यापक अनुभव रखने वाले जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को भारतीय थलसेना के 30वें प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया। उन्होंने जनरल मनोज पांडे का स्थान लिया है। जनरल द्विवेदी ऐसे समय में सेना प्रमुख बने हैं जब भारत, चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) सहित अनेक सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहा है।)
3.
(जैव विविधता के बारे में दस्तावेज संपादित करने वाला वैश्विक रूप से भारत पहला अग्रणी देश बन गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने इस बात की जानकारी दी। कोलकाता में भारतीय प्राणि सर्वेक्षण (जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) में इसकी 109 वीं स्थापना दिवस के अवसर पर 'फाना ऑफ इंडिया चेकलिस्ट पोर्टल' की शुरुआत की गई। भारत ने अपने समग्र जीव-जंतुओं की एक सूची (चेकलिस्ट) तैयार की है, जिसमें 1,04,561 प्रजातियों को शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस दस्तावेज में जीव-जंतुओं की ज्ञात प्रजातियों की 121 सूचियाँ तैयार की गईं हैं। इसके अतिरिक्त, इस सूची में विलुप्तप्राय जीव जंतुओं को भी शामिल किया गया है। जीव-जंतुओं की यह सूची वर्गीकरण विज्ञानियों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, संरक्षण प्रबंधकों और नीति निर्माताओं के लिए एक अमूल्य संदर्भ होगी।)
4.
(हिमालय के बर्फ से आच्छादित हिमखंडों से ही ज्यादातर नदियाँ निकलकर समतल धरती पर बहकर जीवनदायिनी बनी हुई हैं। इसलिए यहाँ की बर्फ का निरंतर पिघलना नदियों के प्रवाह के लिए भविष्य में घातक सिद्ध हो सकता है। इस समय जलवायु परिवर्तन के चलते विश्व के महाद्वीप और समुद्र भी बड़े बदलावों से गुजर रहे हैं। इसलिए हिमखंडों का पिघलना बड़े खतरे का संकेत है। इससे तत्काल नदियों और समुद्र का जलस्तर तो बढ़ेगा ही, इससे उत्तरी गोलार्ध पर भी असर पड़ेगा, जहाँ बड़ी आबादी निवास करती है।)
5.
(मध्य प्रदेश में ग्वालियर शहर के एक प्राणी उद्यान में एक बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया, जिनमें सफेद रंग का एक शावक भी शामिल है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के संरक्षण के प्रयास में, उनके फर पर एक विदेशी मरहम लगाने की एक नई पहल शुरू की गई है।)
6.
(ईपीएफओ की 'भारत में पेरोल रिपोर्टिंगः एक रोजगार परिप्रेक्ष्य-जनवरी से अप्रैल, 2024' रिपोर्ट के अनुसार, ईपीएफओ ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 1,14,98,453 नए सदस्य जोड़े थे। यह संख्या वित्तीय वर्ष 2023-24 में घटकर 1,09,93,119 रह गई है।)
7.
(कई बैंकों ने अपनी क्रेडिट कार्ड सेवाओं से जुड़े नियमों में जुलाई से बदलाव की घोषणा कर दी है। एसबीआई कार्ड ने जुलाई से अपने कुछ क्रेडिट कार्ड पर सरकार से जुड़े भुगतान पर रिवार्ड पाइंट बंद करने की घोषणा की है।क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए भुगतान के तरीके में भी बदलाव का भारतीय रिजर्व बैंक ने निर्देश दिए हैं। नए नियम के तहत क्रेडिट कार्ड के जरिए बिलों का भुगतान भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए करने के निर्देश हैं। हालाँकि अभी तक कई बैंकों ने बीबीपीएस सुविधा की शुरुआत नहीं की है। 26 बैंकों ने माँग की है कि इसके लिए उन्हें तीन महीने का वक्त दिया जाए। भारत बिल पेमेंट सिस्टम मूलतः एकीकृत भुगतान प्रणाली है। इसकी सहायता से बिलों का ऑनलाइन भुगतान किया जाता है। एनपीसीआई यानी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के तहत काम करने वाले इस प्लेटफ़ॉर्म के जरिए कई बिलों का एक साथ भुगतान किया जा सकता है।)
8.
(देश के पूर्वी हिस्सों में पर्यावरण के लिहाज से अनुकूल ईंधन पहुँचाने की देश की सबसे महत्त्वाकांक्षी 12,940 करोड़ रुपये की 'ऊर्जा गंगा' गैस पाइपलाइन परियोजना के निर्माण में नौ महीने की देरी होगी। अब इसका निर्माण मार्च, 2025 तक पूरा किया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र की गेल (इंडिया) लिमिटेड ने यह जानकारी दी है।)
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details