Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
नेपाल में बुधवार को ग्लेशियर टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में बनी दो झीलों पर नेपाल की नजर है। नेपाल के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी के अनुसार, जब तक दोनों झीलों का पानी पूरी तरह निकल नहीं जाता, तब तक बाढ़ का खतरा बना रहेगा। इनमें से एक झील शुक्रवार को ओवरफ्लो होने लगी, जबकि दूसरी झील का आकार लगातार बढ़ रहा है। उसके पानी के बाहर निकलने का कोई स्पष्ट रास्ता अभी दिखाई नहीं दे रहा है।
2.
सीमाओं के अग्रिम मोर्चे पर सेना की युद्ध क्षमता बढ़ाने के लिए भारत अमेरिका से एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम 'जेवलिन' की खरीद करेगा। नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने इस एंटी टैंक मिसाइल सिस्टम की खरीद के लिए भारत से प्रारंभिक समझौता होने की घोषणा की। यद्यपि रक्षा मंत्रालय की ओर से सौदे के बारे में अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अमेरिकी घोषणा से स्पष्ट है कि भारत करीब 100 'जेवलिन' की खरीद करेगा।
3.
भारत ने दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्षमता विस्तार की गति बढ़ा दी है और 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
4.
एक लंबा दौर रहा है जब अपने आइटी ज्ञान के बूते पर भारत की युवा प्रतिभाओं ने पूरी दुनिया में अपनी क्षमताओं का परचम लहराया। अब ऐसी ही एक नई क्रांति डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में हो रही है- यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआइ की, जिसने देश में अपनी आमद के 10 साल पूरे कर लिए हैं। हर चीज के लिए नकदी पर निर्भर रहने वाला देश जेब में नकदी नहीं होने पर उतना परेशान नहीं होता, जितना मोबाइल की बैटरी खत्म होने या इंटरनेट नहीं होने पर होता है। छोटा-सा क्यूआर कोड और स्मार्टफोन से उसकी स्कैनिंग भारतीय अर्थव्यवस्था का नया प्रतीक है जो डिजिटल भुगतान को पलक झपकते ही संपन्न कराता है
5.
देश में ठगी के तरीकों में निरंतर बदलाव होता रहा है। अब एक ठग के लिए हर व्यक्ति को अलग-अलग तरीके से फंसाने की जरूरत नहीं पड़ती। नकली संदेश, आवाज, पहचान और वेबसाइट बनाने वाली तकनीक ने धोखे को बड़े पैमाने पर फैलाना आसान बना दिया है। विश्व आर्थिक मंच की 2026 की साइबर सुरक्षा रिपोर्ट इस बदलती स्थिति की गंभीरता बताती है। रिपोर्ट के अनुसार, 73 प्रतिशत लोगों ने बताया कि 2025 में वे खुद या उनके संपर्क में कोई व्यक्ति साइबर ठगी से प्रभावित हुआ। 77 प्रतिशत लोगों ने साइबर ठगी और फिशिंग में बढ़ोतरी देखी।
6.
2020 में जियो प्लेटफार्म्स ने फेसबुक की प्रमोटर प्रमोटर मेटा से 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 43,574 करोड़ रुपये जुटाए। गूगल ने 7.73 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 33,737 करोड़ रुपये का निवेश किया। इसके अलावा, कंपनी सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला, एडीआइए, टीपीजी, एल कैटरटन, पीआइएफ, इंटेल कैपिटल और क्वालकाम वेंचर्स सहित वैश्विक वित्तीय और रणनीतिक निवेशकों से लगभग 74,745 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।
7.
केंद्र सरकार चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 80 हजार करोड़ रुपये के विनिवेश और संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 62,124 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। यह लक्ष्य का 78 प्रतिशत है, जो पांच महीनों में ही हासिल कर लिया है।
8.
भारत और कनाडा द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 2026 के अंत तक एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत समाप्त करने और जल्द से जल्द द्विपक्षीय निवेश संधि पर चर्चा शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
9.
इस वर्ष जुलाई में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रही है, जो इससे पिछले महीने यानी जून 2026 की 8.8 प्रतिशत से कम है। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) के अनुसार, खनन क्षेत्र के खराब प्रदर्शन के कारण पिछले महीने वृद्धि दर में कमी आई है। यह लगातार चौथा महीना है जब औद्योगिक उत्पादन का सूचकांक (आइआइपी) नई सीरीज के आधार पर जारी हुआ है।
10.
जलवायु परिवर्तन के कारण दुनियाभर में बाढ़ और सूखे जैसी चरम मौसमी घटनाओं का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इन खतरों का सटीक अनुमान लगाने के लिए आइआइटी बीएचयू के शोधकर्ताओं ने नई और प्रभावी तकनीक विकसित की है। शोधकर्ताओं ने कंपैरेटिव डिस्ट्रीब्यूशन फिटिंग (सीडीएफ) नामक नया माडल पेश किया है, जो जल विज्ञान (हाइड्रोलाजी) के आंकड़ों से सटीक जानकारी निकालने में पारंपरिक तरीकों से कहीं अधिक प्रभावी साबित हो रहा है। यह शोध जर्नल आफ हाइड्रोलाजिक इंजीनियरिंग में प्रकाशित है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.