KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

DAINIK JAGRAN

1.

एलएसी के शांत हिस्से को स्थायी सीमा बना सकते हैं भारत-चीन

भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने की दिशा में मंगलवार को एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच विशेष प्रतिनिधि स्तर की 25वें दौर की वार्ता बीजिंग में आयोजित होगी।


2.

रक्षा आत्मनिर्भरता की ओर भारत, विदेशी खरीद घटकर 12% पहुंची

रक्षा खरीद के मामले में भारत तेजी से विदेशी निर्भरता को कम कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश के रक्षा उद्योग के प्रदर्शन में क्रांतिकारी बदलाव नजर भी आने लगा है। वित्त वर्ष 2020 में कुल रक्षा खरीद में विदेशी हिस्सेदारी करीब 42% थी, जो वित्त वर्ष 2026 में घटकर लगभग 12% रह गई। यह बदलाव रक्षा क्षेत्र में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता कम करने की नीति का नतीजा है।


3.

भारत में शाखा स्थापित करेगी अंतरिक्ष क्षेत्र की कंपनी आईसीआईवाईई

अंतरिक्ष संबंधी खुफिया सेवाएं उपलब्ध कराने वाली वैश्विक कंपनी आईसीईवाईई ने रक्षा, निगरानी व पर्यावरण निगरानी के लिए छोटे उपग्रहों के निर्माण की योजना के तहत भारत में चैप्टर (कंपनी की शाखा) स्थापित करने की सोमवार को घोषणा की। कंपनी ने कहा, आईसीईवाईई इंडिया को नई दिल्ली से संचालित किया जाएगा। आईसीईवाईई भारत में अपना पहला उपग्रह विनिर्माण केंद्र शुरू करने पर विचार कर रही है।


4.

कनाडा-अमेरिका के बीच वार्ता ठप, भारत-कनाडा आर्थिक वार्ता शुरू

अमेरिका संग कारोबारी समझौते पर वार्ता पिछले सप्ताह अचानक रोक दिए जाने के बाद कनाडा ने संकेत दिए हैं कि वह भारत के साथ आर्थिक संबंधों को तेजी से आगे बढ़ाने को तैयार है। इसी दिशा में इस हफ्ते दोनों देशों के बीच आर्थिक व वित्तीय सहयोग पर पहली औपचारिक बैठक होने जा रही है। इसमें हिस्सा लेने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त को कनाडा दौरे पर रवाना होंगी। दोनों देश मुक्त कारोबारी समझौते पर वार्ता की शुरुआत पहले ही कर चुके हैं। ऐसे में आर्थिक व वित्तीय सहयोग पर वार्ता आपसी भरोसे को बढ़ाने वाली साबित हो सकती है।


5.

लोगों को भरोसा होना चाहिए कि सड़क पर उनके लिए मौजूद है सुरक्षित जगह

सुप्रीम कोर्ट ने फुटपाथ की अहमियत को रेखांकित करते हुए सोमवार को कहा कि फुटपाथ मानव जीवन का अहम हिस्सा है। कहा कि लोगों को यह भरोसा होना चाहिए कि सड़क पर उनके लिए सुरक्षित जगह मौजूद है और उन्हें उसी जगह पर चलना है। पैदल चलने वालों के सुरक्षित आवागमन के अधिकार को गंभीरता से लेते हुए शीर्ष अदालत ने सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों से जवाब मांगा है कि सड़कों पर पैदल यात्रियों के लिए सही ढंग से चिन्हित और कब्जा मुक्त फुटपाथ सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।


6.

'संविधान संशोधन व राज्यों के तैयार होने पर 2029 में एक साथ चुनाव संभव'

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' संबंधी विधेयकों पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने सोमवार को कहा कि अगर संविधान में संशोधन हो जाता है और राज्य सरकारें तैयार होती हैं तो 2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराया जाना संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में राज्यों को निर्देशित नहीं किया जा सकता, बल्कि यह सब उनकी मंशा पर निर्भर करता है।


7.

केवल 13% स्कूल ही एआइ शिक्षा के लिए पूरी तरह तैयार

देश के 91 प्रतिशत स्कूल शिक्षक चाहते हैं कि छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की जानकारी स्कूल शिक्षा के हर स्तर पर दी जाए। हालांकि, इसके लिए स्कूलों की तैयारी अभी काफी पीछे है। क्यूएस आइ-गेज की नई रिपोर्ट के अनुसार, केवल 13 प्रतिशत स्कूल ही छात्रों को एआइ से जुड़ी शिक्षा देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


8.

संसाधनों से जुड़ी संभावनाएं

आत्मनिर्भरता का मतलब केवल इतना नहीं कि देश में चीजों का उत्पादन बढ़ जाए और आयात कम हो जाए। असली आत्मनिर्भरता तब होगी, जब उत्पादन के लिए जरूरी संसाधन, हुनर, टेक्नोलाजी, पैसा और ज्ञान का बड़ा हिस्सा, हम देश में ही तैयार कर सकें। भारत के लिए यह सिर्फ आर्थिक मजबूती की बात नहीं, अपने फैसले खुद लेने की ताकत का भी सवाल है।


9.

फार्मा, आटो समेत कई क्षेत्रों में निवेश करेंगी जापानी कंपनियां

बड़े बाजार के साथ युवा इंजीनियर्स और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखते हुए जापान की दर्जनों कंपनियां भारत में निवेश के लिए दिलचस्पी दिखा रही है। सोमवार को टोक्यो में वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ फार्मा से लेकर कैपिटल, गुड्स, मशीनरी और आटोमेटिव इंडस्ट्री, केमिकल्स की दर्जनों कंपनियों ने भारत में निवेश को लेकर गहन चर्चा की। भारत सालाना कैपिटल गुड्स व मशीनरी का 60 अरब डालर से अधिक का आयात करता है। जापानी कंपनियों की तरफ से इन सेक्टर में निवेश करने से आयात बिल कम होने के साथ भारत में टेक्नोलाजी का भी ट्रांसफर होगा।


10.

उत्तर प्रदेश में रकबा बढ़ा, फिर भी सात वर्ष में 36.85 लाख टन घटा चीनी उत्पादन

गन्ना उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल उत्तर प्रदेश में गन्ने का रकबा बढ़ने के बावजूद चीनी उत्पादन लगातार दबाव में है। गत सात साल में फसल का रकबा तो बढ़ा है, परंतु उसके हिसाब से उपज व चीनी रिकवरी की दर ऊपर नहीं चढ़ी, ऐसे में उत्पादन भी घट रहा है। पेराई सत्र 2019-20 में उप्र में 126.37 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था जो 2025-26 में 89.52 लाख टन का ही उत्पादन हुआ। यानी सात वर्षों में उत्पादन में 36.85 लाख टन की कमी आई।


11.

भारत और कंबोडिया के बीच द्विपक्षीय निवेश संधि वार्ता पूरी

भारत और कंबोडिया ने कंबोडिया ने द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआइटी) के लिए वार्ता पूरी कर ली है। वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि दोनों पक्षों ने जल्द बीआइटी पर हस्ताक्षर करने पर सहमति जताई है।


12.

न्यूजीलैंड में भी बच्चे नहीं कर पाएंगे इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल

न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने एक विधेयक पेशा किया है, जिसके तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों के इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के प्रयोग पर रोक लगाई जाएगी। हालांकि, इस बिल को कानून बनने के लिए अभी तक जरूरी समर्थन नहीं मिला है, क्योंकि लक्सन की गठबंधन सरकार में शामिल तीन में से दो दल इसके खिलाफ वोट करेंगी। इसे पास कराने के लिए विपक्षी सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी, जिन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वे कैसे वोट करेंगे।


13.

सात साल में पहली बार भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग

अजीत डोभाल और वांग यी के बीच यह बैठक तब हो रही है, जब 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चिनफिंग के दिल्ली आने की संभावना है। यह सात वर्षों में उनकी पहली भारत यात्रा होगी। उनके साथ करीब 400 अफसरों का अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। इससे पूर्व 2019 में जब वह भारत आए थे, तो उनके साथ 200 से कम अफसरों का प्रतिनिधिमंडल आया था। भारत यात्रा के दौरान चिनफिंग की पीएम नरेन्द्र मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। मोदी और चिनफिंग के बीच अंतिम द्विपक्षीय वार्ता अगस्त, 2025 में चीन (तियांजिन) में हुई थी। तब मोदी ने भारत का यह पक्ष मजबूती से रखा था कि सीमा पर शांति स्थापित किए बगैर द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य नहीं बनाया जा सकता।


14.

'डिंडौरी मैन' से खुलेगा 10 लाख वर्ष पूर्व मानव का रहस्य

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले की घोड़ामाड़ा गुफा, जिसे बैगा आदिवासी जामवंत गुफा भी मानते हैं, उसमें सदियों से पड़ी रही विशेष बनावट एवं बड़े आकार की खोपड़ी व पैर की हड्डियों से मानव विकास के क्रम और मध्य प्रदेश में उसकी पहली उपस्थिति जानने के नए रास्ते खुल सकते हैं।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies