Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआइ) ने मंगलवार को नया फ्रेमवर्क पेश किया। इसके तहत 2,000 से अधिक के यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआइ) लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत का शुल्क या मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगेगा। लेकिन 75 हजार रुपये या अधिक की राशि के भुगतान के लिए शुल्क की अधिकतम सीमा 300 रुपये प्रति लेनदेन तय की गई है।
2.
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में मंगलवार को छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के हस्ताक्षर के साथ ही आठ दशकों से लंबित चली आ रही किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ हो गया है। परियोजना से जहां दिल्ली में यमुना को पानी मिलेगा, वहीं 97 हजार हेक्टेयर भूमि की सिचाईं भी होगी और 148 करोड़ यूनिट पनबिजली का उत्पादन भी होगा।
3.
दिव्यांगजनों को शिक्षा व नौकरियों में समान अवसर मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने दस साल पहले लाए गए अपने कानून के अमल की परख शुरू कर दी है। इस क्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिखकर उच्च शिक्षण संस्थानों में गत पांच वर्षों में दिए गए दाखिले व दी गई नौकरियों का ब्योरा मांगा है। ये भी पूछा है कि इनमें कितने दिव्यांगजन थे। उनका क्या प्रतिशत है।
4.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि तकनीकी नेतृत्व भविष्य के युद्ध में रणनीतिक लाभ निर्धारित करेगा। रक्षा क्षेत्र 2047 तक आत्मनिर्भर व रणनीतिक भारत की आधारशिला है। सिंह ने कहा कि डीआरडीओ और उद्योग के बीच साझेदारी केवल उत्पादन तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे अनुसंधान, डिजाइन, परीक्षण, प्रमाणन और पूरी निर्माण मूल्य श्रृंखला तक बढ़ाना चाहिए। बड़े उद्योगों के साथ ही एमएसएमई और स्टार्ट-अप को भी मूल्य शृंखला का एक अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।
5.
युवाओं के कौशल विकास के तमाम प्रयास कर रही केंद्र सरकार इसे सफल प्रतिफल के रूप में ही देख रही है कि वैश्विक मंच पर भारत के युवाओं के कौशल की धमक बढ़ती जा रही है। चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित होने जा रही वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को 70 भारतीय प्रतिभागियों के दल को रवाना किया गया। यह वैश्विक मंच पर प्रदर्शन के लिए जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा दल है। विश्व के 40 से अधिक देशों से पहुंच रहे 1400 से अधिक प्रतिभागियों के बीच भारत के युवा भी पहली बार प्रतियोगिता की कुल 64 में से 63 विधाओं में अपना कौशल दिखाने जा रहे हैं, जिसमें से 11 विधाओं में पहली बार भागीदारी की जा रही है।
6.
कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआइ का उपयोग डिजिटल युग की अनिवार्यता बनता जा रहा है। मानव चिंतन की नकल करने वाली यह तकनीक अपनी विविध महत्ता के लिए सभी आयु वर्ग के बीच लोकप्रिय होती जा रही है। हालांकि इस तकनीक के संचालन के पीछे बड़ी मात्रा में कंप्यूटिंग शक्ति का प्रयोग होता है, जिससे पर्यावरण को व्यापक हानि होती है। पानी, खनिज एवं ऊर्जा का बेतहाशा उपयोग एवं इलेक्ट्रानिक कचरे का बढ़ना एआइ के प्रमुख दुष्प्रभाव हैं। इस तकनीक का सीमित इस्तेमाल करके इसके पर्यावरणीय दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है।
7.
पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में तेज वृद्धि से अगस्त में देश का वस्तु निर्यात 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.81 अरब डालर हो गया। वहीं, सोने के आयात में गिरावट से व्यापार घाटा कम होकर पांच महीने के निचले स्तर 26.86 अरब डालर पर आ गया। अगस्त में आयात साल-दर-साल 14.1 प्रतिशत बढ़कर 70.76 अरब डालर रहा।
8.
जमीन, हवा और समुद्र के बाद अब अमेरिका अंतरिक्ष में भी अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है। अमेरिकी वायुसेना सचिव ट्राय मींक ने पहली बार सार्वजनिक रूप से बताया है कि अमेरिका ने अंतरिक्ष की कक्षा में ऐसी आक्रामक क्षमता तैनात की है, जिसका इस्तेमाल दुश्मन के अंतरिक्ष तंत्र को बाधित करने, कमजोर करने या जरूरत पड़ने पर नष्ट करने के लिए किया जा सकता है।
9.
वर्ष 2020 में यूरोपीय यूनियन (ईयू) से अलग होने वाले ब्रिटेन की एकता अब खुद खतरे में पड़ गई है। वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के हाथ मिलाने से उसके टूटने का खतरा मंडराने लगा है। वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के नेताओं ने सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे इनके ब्रिटेन से अलग होने की आशंका पैदा हो गई है।
10.
उत्तराखंड के औली में भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास शुरू हो गया है। यह दोनों देशों के बीच युद्धाभ्यास का 22वां संस्करण है। भारत की 14वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल आफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अमरेश गुंजन व अमेरिका की 11 वीं एयरबोर्न डिवीजन की पहली इन्फैंट्री ब्रिगेड काम्बैट टीम के कमांडर कर्नल बेंजामिन जैकमैन ने युद्धाभ्यास में शामिल दोनों देशों के सैनिकों को संबोधित किया। दोनों देशों के 600-600 सैनिक युद्धाभ्यास में भाग ले रहे हैं। 28 सितंबर तक चलने वाले युद्धाभ्यास में नवीनतम सैन्य तकनीक पर फोकस रहेगा।
11.
कैंसर की बढ़ती चुनौती के बीच भारत में विकसित एआइ आधारित कैंसर प्लेटफार्म आइआंकोलाजी. एआइ ब्रिक्स देशों के लिए उपयोगी माडल बन सकता है। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के बीच 'द ब्रिक्स हेल्थ जर्नल' में प्रकाशित समीक्षा लेख में इसकी वैश्विक उपयोगिता की संभावनाओं को प्रस्तुत किया गया है।
12.
मध्य एशिया, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत के कुछ उत्तर-पश्चिमी शुष्क क्षेत्रों में पाया जाने वाला दुर्लभ कैस्पियन कोबरा (नाजा आक्सियाना) अब हिमाचल के चंबा जिले में भी पाया जाने लगा है। चंबा जिले में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत की पहली भारतीय वैज्ञानिक रिपोर्ट सामने आई है। चंबा में इस प्रजाति की मौजूदगी की आनुवंशिक पुष्टि 2019 में हो चुकी थी। यह मुख्य रूप से चंबा की पीर पंजाल पर्वतमाला के करीब 2000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाया जाता है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.