KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

JANSATTA

1.

संसदीय समिति ने की सिफारिश

प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री 30 दिन जेल में रहें तो निलंबन हो

अगर किसी गंभीर अपराध में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को गंभीर अपराधों के आरोप में लगातार 30 दिनों तक हिरासत में रखा जाता है, तो उन्हें उनके पदों से हटाने के बजाय निलंबित किया जाना चाहिए। संसद की समिति ने विपक्षी दलों की चिंताओं के बीच यह सिफारिश की है। समिति ने एक ऐसी व्यवस्था का भी प्रस्ताव दिया है, जिसके तहत अगर ऐसे लोगों को बरी कर दिया जाता है या मुकदमे की कार्यवाही निर्धारित समय के भीतर आगे नहीं बढ़ती है, तो निलंबन स्वतः खत्म हो जाएगा।


2.

अमेरिका का ईरान पर हमला, तेहरान ने खाड़ी के देशों को बनाया निशाना

होर्मुज जलमार्ग को लेकर अमेरिकी और ईरान में फिर ठन गई है। अमेरिका ने एक मालवाही जहाज पर हमले के जवाब में रविवार तड़के ईरान पर हमला किया। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन, कतर, कुवैत, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को निशाना बनाकर हमले किए।


3.

इसरो ने गगनयान 'क्रू माड्यूल' सिस्टम के परीक्षण पूरे किए

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि उसने गगनयान 'क्रू माड्यूल सिस्टम' के तीन बड़े परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। पहला परीक्षण समुद्र में उतरने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने से जुड़ा था, जिसे सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक माना जाता है। दूसरे परीक्षण में उस प्रणाली को अलग करने की प्रक्रिया की जांच की गई। 


4.

संविधान के मूल्य और लोकतंत्र की दिशा

देश में एक ऐसी पीढ़ी अभी भी मौजूद है, जिसने वर्ष 1952 के बाद के सभी चुनाव देखें हैं और वह उस परिवर्तन की साक्षी रही है, जिसमें अपवाद छोड़कर त्याग और जन-कल्याण की संस्कृति को हाशिए पर धकेल दिया गया। संसद की कार्यवाही प्रारंभिक वर्षों में जिस शालीनता से चलती थी, वह नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय थी। पक्ष-विपक्ष में किसी प्रकार की कटुता या वैमनस्य का कोई उदाहरण देखने को नहीं मिलता था। यह याद रखना होगा कि जब तक देश हित और लोक कल्याण की भावना को राजनीतिक विचारधारा एवं निजी स्वार्थ से ऊपर नहीं रखा जाएगा, तब तक संविधान के मूल तत्त्व और लोकतंत्र की आत्मा को जीवित रखना आसान नहीं होगा। 


5.

'सेंटर फार रिसर्च आन एनर्जी एंड क्लीन एअर' की रिपोर्ट में दावा

जून में रूस से कच्चे तेल का दूसरा बड़ा खरीदार बना भारत

भारत ने इस साल जून में रूस से रिकार्ड मात्रा में कच्चे तेल का आयात किया है और यह इससे पिछले महीने की तुलना में 34 फीसद अधिक रहा है। हालांकि, इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में नरमी के कारण रूस की तेल निर्यात से होने वाली आय में कमी दर्ज की गई। सेंटर फार रिसर्च आन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, जून में भारत ने रूस से 4.5 अरब यूरो मूल्य का कच्चा तेल खरीदा, जो रूस से उसके कुल 5.5 अरब यूरो के जीवाश्म ईंधन आयात का 83 फीसद बैठता। इस तरह भारत चीन के बाद रूस से हाइड्रोकार्बन खरीदने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश रहा।


6.

भारत-कनाडा मुक्त व्यापार समझौते में कई स्तरों पर हुई प्रगति : सरकार

भारत और कनाडा के बीच वृहद आर्थिक साझेदारी समझौते पर तीसरे दौर की वार्ता 10 जुलाई को ओटावा में पूरी हो गई है। दोनों देशों ने समझौते पर 2026 के भीतर बातचीत पूरी करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। माल एवं सेवाओं का व्यापार, बौद्धिक संपदा, मूल स्थान के नियम, स्वच्छता और पादप-स्वच्छता संबंधी उपाय तथा व्यापार में तकनीकी बाधाएं आदि मुद्दों पर पांच दिन तक बातचीत हुई। वाणिज्य विभाग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि भारत और कनाडा ने छह से 10 जुलाई, 2026 के बीच ओटावा में भारत-कनाडा सीईपीए के लिए बातचीत का तीसरा चरण पूरा कर लिया है।


7.

विदेशी विद्यार्थियों के लिए सबसे पसंदीदा बना कर्नाटक

भारत में पढ़ाई करने के लिए आने वाले विदेशी छात्रों में सबसे अधिक संख्या नेपाल के विद्यार्थियों की है और कर्नाटक विदेशी छात्रों का सबसे पसंदीदा राज्य है। शिक्षा मंत्रालय के एक सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है। वर्ष 2023-24 के लिए अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (एआइएसएचई) के अनुसार, इस शैक्षणिक वर्ष में भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में 173 देशों के छात्रों ने पढ़ाई की। देश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कुल 58,134 विदेशी छात्रों ने दाखिला लिया था। अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण के तहत देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों से वेब आधारित ह्यडेटा कैप्चर फार्मेटह्ण (डीसीएफ) के जरिए विस्तृत जानकारी एकत्र की जाती है। संस्थान छात्रों के नामांकन, शिक्षकों एवं कर्मचारियों, बुनियादी ढांचे और परीक्षा परिणामों समेत अन्य विवरण सर्वेक्षण के पोर्टल पर अपलोड करते हैं।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
Khan Global Studies mobile app screens
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies