KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

JANSATTA

1.

सफलता कभी आखिरी नहीं होती। 

असफलता कभी घातक नहीं होती। 

यह हिम्मत है, जो मायने रखती है।


2.

भारत समेत सात देश 2036 ओलंपिक की मेजबानी के इच्छुक 

भारत, जर्मनी, कतर और तुर्किये समेत सात देशों ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी में रुचि दिखाई है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) ने मंगलवार को बताया कि इन देशों को नवंबर में 'फ्यूचर होस्ट कमीशन' के सामने अपना प्रस्ताव पेश करने के लिए बुलाया गया है।


3.

एकीकृत परिवहन और लाजिस्टिक प्राधिकरण का होगा गठन 

देश में एकीकृत परिवहन एवं लाजिस्टिक प्राधिकरण (आइटीएलए) की स्थापना की जाएगी। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई है। मंत्रिमंडल ने दस हजार करोड़ रुपए के एक एसएसई कोष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 पूर्ण होने पर एक प्रशंसा प्रस्ताव भी पारित किया है।


4.

शुचिता की कसौटी पर मतदान प्रक्रिया 

बोस्निया में हुए चुनाव के संदर्भ में देखें, तो बायोमेट्रिक्स से छद्म मतदान की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती है, जबकि स्कैनर मानवीय दखल और जानबूझ कर गिनती में होने वाली गलतियों को रोकते हैं, जिससे मतदान केंद्र बंद होने के तुरंत बाद शुरुआती नतीजे मिल जाते हैं। जाहिर है, अनियमितताओं की न्यूनतम गुंजाइश किसी चुनाव की शुचिता और विश्वसनीयता को कायम रखने के लिए जरूरी है। पोड लुपोम बोस्निया और हर्जेगोविना स्थित एक प्रमुख

स्वतंत्र नागरिक गठबंधन है। इसके एक शोध से पता चलता है कि वहां के लगभग चालीस फीसद नागरिकों को अपने वोट को लेकर किसी न किसी तरह के दबाव का सामना करना पड़ा है। 


5.

ब्रह्मांड में जीवन के लिए अनुकूल जगहों की तलाश पर मंथन 

पृथ्वी पर इस समय भले ही काफी उथल-पुथल मची हो, लेकिन कम से कम हमारे आसपास का अंतरिक्ष शांत दिखाई देता है। मगर ब्रह्मांड के हर हिस्से में ऐसा नहीं है। कहीं विस्फोट हो रहे हैं, कहीं खगोलीय पिंड टकरा रहे हैं और कहीं दूसरे तरह के खतरे मंडरा रहे हैं। पत्रिका 'मंथली नोटिसेज आफ द रायल एस्ट्रोनामिकल सोसाइटी' में प्रकाशित नए शोध में हमने कृत्रिम रूप से तैयार किए गए ब्रह्मांडों की पड़ताल की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जीवन के लिए सबसे अनुकूल स्थान कौन-से हैं।


6.

ग्रामीण रोजगार योजना के तहत केंद्र सरकार ने 375 कामों की दी मंजूरी 

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 'विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत स्वीकार्य कार्यों की नई सूची अधिसूचित कर दी है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण पर जोर दिया गया है। नई सूची में कुल 375 तरह के काम शामिल किए गए हैं। इसमें जलसुरक्षा के कार्यों को अधिक तरजीह दी गई है।


7.

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति पार्मेलिन से द्विपक्षीय निवेश संधि पर हुई चर्चा 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन से मुलाकात की और द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआइटी) पर बातचीत आगे बढ़ाने समेत साझा हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।


8.

17 दिन में रिफंड देने पर परिषद में विचार; जीएसटी दरों में बदलाव साल में एक बार

जीएसटी की कर दरों में बदलाव के प्रस्तावों पर साल में केवल एक बार विचार करने और सभी संशोधनों को नए वित्त वर्ष की शुरुआत से लागू करने के प्रस्ताव पर जीएसटी परिषद की आगामी बैठक में चर्चा होगी। इसके अलावा, कर रिफंड की समयसीमा घटाकर 17 दिन करने के प्रस्ताव पर भी विचार होगा।


9.

ई-संजीवनी से टेली परामर्श लेने वाली आधे से ज्यादा महिलाएं

चिकित्सकीय परामर्श के लिए काफी संख्या में मरीज व उनके परिजन टेली परामर्श का सहारा ले रहे हैं। मौजूदा समय में देश की राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी ने 50 करोड़ टेली परामर्श का आंकड़ा पार कर लिया है। इस सुविधा के तहत करीब 15 भाषाओं में सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सुविधा दी जा रही है। ई-संजीवनी के इस्तेमाल में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में अधिक है। कुल उपयोग में महिलाओं की हिस्सेदारी 57.14 फीसद है।


10.

स्वदेशी 'एअरशिप प्लेटफार्म प्रणाली' का सफल परीक्षण

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने लंबी अवधि तक समताप मंडल में हवाई निगरानी के लिए स्वदेश में विकसित 'हाई-एल्टीट्यूड एयरशिप प्लेटफार्म' का मंगलवार को सफल उड़ान परीक्षण किया।


11.

फ्रांसिस हैल्जेन को भौतिकी के नोबेल से सम्मानित किया जाएगा

बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हैल्जेन को 'न्यूट्रिनो' या 'घोस्ट कणों' के एक दुर्लभ समूह से जुड़े रहस्य सुलझाने के उनके प्रयास के लिए 2026 के भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की मंगलवार को घोषणा की गई। 'न्यूट्रिनो' बेहद सूक्ष्म ब्रह्मांडीय कण होते हैं, जिनके बारे में शोधकर्ताओं का मानना है कि वे ब्रह्मांड के विकास के बारे में अहम सुराग प्रदान करते हैं।


12.

रक्षा मंत्री ने एफएसएस-1 पोत का जलावतरण किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) में भारतीय नौसेना के लिए निर्मित किए जा रहे 'फ्लीट सपोर्ट शिप-1' (एफएसएस-1) का जलावतरण किया। उन्होंने एफएसएस-5 की 'कील' भी रखी तथा उन्नत स्लिपवे 4 और 300 टन क्षमता वाली गोलियाथ क्रेन का उद्घाटन किया। जहाज की कील रखने का मतलब किसी नए जहाज या नाव के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत होता है।


13.

16 हजार फीट की ऊंचाई से उन्नत पैराशूट का पहला जीवंत परीक्षण

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में सैनिकों और सैन्य सामग्री की सुरक्षित हवाई तैनाती की दिशा में अहम कामयाबी हासिल की है। संगठन ने उन्नत उच्च-ऊंचाई पैराशूट प्रणाली का पहला जीवंत परीक्षण किया। यह परीक्षण देश के सबसे अधिक ऊंचाई वाले ड्राप जोन में शामिल न्योमा (मुघ ड्राप जोन) में किया गया।


14.

भारत अफगान लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि वह अफगान लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार और संयुक्त सचिव (पीएआइ) डा एम सुरेश कुमार के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को यहां रूस की मेजबानी में आयोजित 'अफगानिस्तान पर आठवें मास्को फार्मट परामर्श' के दौरान नई दिल्ली का रुख सामने रखा। इस बैठक में रूस, भारत, ईरान, कजाखस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies